बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
01-Oct-2021 09:03 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगा बढ़ता ही जा रहा है. ताजा मामला बेगूसराय से सामने आ रहा है अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है. गोलीबारी की इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.
घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव की है. घायल व्यक्ति की पहचान चिरंजीवीपुर के रहने वाले विष्णुदेव महतो का 66 वर्षीय पुत्र मिस्त्री महतो के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मिस्त्री महतो घर के बगल में ही गाछी में किसी काम के लिए गया हुआ था. उसी दरमियान दो की संख्या में अपराधी उस जगह पहुंच कर उसे गोली मारकर घायल कर दिया.
गोली की आवाज सुनकर लोग उस जगह पहुंचे तो अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मिस्त्री महतो खून से लथपथ होकर जमीन पर बेहोश पड़े थे. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इस घटना की जानकारी बछवारा थाने पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.