ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

22-Mar-2023 08:53 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। शराब तस्करों ने पथराव कर पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


बिहार में अवैध शराब के कारोबारियों का हौसला बुलंद है। वे अपने इस धंधे में किसी का हस्तक्षेप नहीं देखना चाहते है। यही कारण है कि आज शराब के धंधेबाजों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। ऐसा लग रहा था कि मानों शराब तस्करों में पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो गया हो। देर शाम भी शराब माफियाओं ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली चौक के समीप की है।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि बथौली में बड़े पैमाने पर शराब कारोबार हो रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने चिन्हित शराब कारोबारी के घर पर छापेमारी कर शराब के साथ-साथ अवैध शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी अमरजीत चौधरी को गिरफ्तार कर जैसे ही उत्पाद विभाग की टीम आगे बढ़ी। 


शराब तस्कर के साथियों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। तीन दर्जन लोगों ने एक साथ पुलिस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे, ईट और पत्थर पुलिस की टीम पर चलाने लगे। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये।  कि उसके 25-30 सहयोगियों ने टीम पर हमला कर दिया। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।


उत्पाद थाना के एसआई विनीता भारती ने बताया कि शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए उसके सहयोगियों ने विभाग की टीम पर हमला कर दिया। जिसमें जवान शिल्पी प्रजापति, छोटन राम एवं रामागार राय घायल हो गए हैं। पुलिस का दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजकर उत्पाद विभाग पकड़े गए शराब कारोबारी से उसके सहयोगी के संबंध में इनपुट ले रही है।