ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / दो बाइक की सीधी टक्कर, स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की दर्दनाक...

दो बाइक की सीधी टक्कर, स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजुक

16-Mar-2024 07:04 PM

By First Bihar

BEGUSARAI: बेगूसराय में रफ्तार का कहर जारी है। दो बाईक की सीधी भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बुरी तरह से घायल दूसरे शिक्षक को लोगों ने किसी तरह अस्पताल पहुंचा लेकिन शिक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


दो बाईक की सीधी टक्कर में शिक्षक की मौत होने की घटना छौराही थाना क्षेत्र के छौराही- गोवाबाड़ी पथ की है। मृतक शिक्षक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर पंचायत वार्ड 5 निवासी 40 वर्षीय शिक्षक कन्हैया कुमार साह के रूप में हुई है जो मध्य विद्यालय परोरा में शिक्षक थे। आज स्कूल में छुट्टी के बाद वह अपनी बाइक से घर चेरिया बरियारपुर लौट रहे थे तभी गुवाबाड़ी पुल के पास सामने से आ रही बाइक से भीषण टक्कर हो गई। 


इस घटना में बाइक पर सभा शिक्षक कन्हैया कुमार साह की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर छौराही थाना पुलिस और परिजन पहुंचे और कन्हैया कुमार को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।