ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

बेगूसराय में पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक होमगार्ड जवान की मौके पर मौत

30-May-2020 07:10 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने लोहिया नगर थाने की गस्ती दल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस हमले में पुलिस की गस्ती टीम में शामिल एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई. 

 घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक के समीप की है. मृतक होमगार्ड की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के निवासी राजवर्धन रंजन उर्फ पिंटू कुमार के रूप में की गई है.

 बताया जाता है कि लोहिया नगर थाने की पुलिस गस्ती के लिए पन्हास की ओर जा रही था. तभी वीर कुंवर सिंह चौक के पास बाइक सवार तीन की संख्या में रहे अपराधियों  ने पुलिस की जीप पर गोलीबारी शुरु कर दी. जबतक पुलिस वाले संभल पाते तब तक  होमगार्ड जवान राजवर्धन रंजन उर्फ पिंटू को गोली लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. होमगार्ड जवान की  मौत के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही  परिजनों में कोहराम मच गया. हत्या के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार  अपराधी के पास से पुलिस ने एक कट्टा भी बरामद किया है. 

बताते चलें कि बेगूसराय में लॉकडाउन में भी लगातार अपराधियों के द्वारा बड़ी-बड़ी घटना को अंजाम दिया जा रहा है.  पिछले कई घंटों में 2 महिला समेत एक होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या कर दी है.