Bihar weather alert : बिहार में 28 जनवरी से बारिश और घने कोहरे का अलर्ट, 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी मुंगेर में झंडोत्तोलन के दौरान स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने, वीडियो वायरल कामेश्वर धार्मिक न्यास की बागडोर अब राज परिवार के कुमारों के हाथ, 108 मंदिरों के संरक्षण का संकल्प मोतिहारी में खेलने के दौरान 12 साल के बच्चे को लगी गोली, हालत नाजुक शंकराचार्य अपमान और UGC नियमों के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा, कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री जानिये? बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: SSB जवान को अपराधियों ने मारी गोली, इलाके में दहशत क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती क्या है UGC का नया नियम? जिसको लेकर पूरे देश में मचा बवाल, विरोध में मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा; सुप्रीम कोर्ट में चुनौती सिक्सर के छह गोली छाती में रे.., कट्टा, कानून और कफन, सुलगते कटिहार की खौफनाक दास्तान गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
08-Dec-2022 06:13 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां उत्पाद विभाग की टीम और पब्लिक में एक बार फिर भिड़ंत हुई है। पुलिस यहां छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों की पिटाई कर दिया गया। इसके बाद भीड़ ने भी पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच काफी देर हंगामा हुआ।
दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर पर उत्पाद विभाग की टीम रात की 7:30 बजे छापेमारी करने पहुंची थी, जहां ग्रामीणों का आरोप है कि छापेमारी में घर में कुछ बरामद नहीं हुआ तो पुलिस वापस चली गई। कुछ देर के बाद काफी संख्या में पुलिस पहुंची और कई घरों में तोड़फोड़ करते हुए लोगों की पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई से लोगों का ग़ुस्सा फुट पड़ा और पुलिस का विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने लोगों की दुकान में तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। इस दौरान करीब 1 घंटे तक मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस इस दौरान एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां शराब नहीं बेची जाती है उसके बावजूद पुलिस छापेमारी करने पहुंची और जब शराब नहीं मिला तो कई लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में दो तीन लोग घायल भी हुए हैं। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों की भी पुलिस ने पिटाई की है, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने भी पुलिस पर हमला कर दिया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।