ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बेगूसराय में शराबी ने पुलिस ड्राइवर को जमकर पीटा, मुंह देखते रह गए...

बेगूसराय में शराबी ने पुलिस ड्राइवर को जमकर पीटा, मुंह देखते रह गए दारोगा, देखिये Live Video

21-Mar-2020 08:39 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन फिर से शराबी कहीं न कहीं से शराब की जुगाड़ कर ही ले रहे हैं. लाख कोशिशों के बावजूद भी शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है. जहां एक शराबी और पुलिस ड्राइवर के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक शराबी हाथ में डंडा लेकर पुलिस ड्राइवर को पीटते नजर आ रहा है तो कभी पुलिस ड्राइवर शराबी की पिटाई करते दिख रहा है. 


मामला बेगूसराय जिले के बलिया थाना इलाके का है. जहां बलिया बाजार के ड़ी बलिया नेता जी चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक पुलिस ड्राइवर और शराबी की भिड़ंत बीच बाजार में हो गई. दोनों ने एक दूसरे की जमकर धुनाई की. बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों की ओर से पुलिसवालों पर भी हमला किया गया. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 




शराबी के सामने उस वक्त पुलिस वाले बेबस नजर आये जब वह ड्राइवर की ओर डंडा लेकर दौड़ता हुआ दिखाई दिया. उस समय वहां मौजूद पुलिस अफसर और सिपाही ने भी ड्राइवर को बचाने की जहमत नहीं उठाई. बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह बलिया थाने का ड्राइवर विजय सिंह अपने पुलिसकर्मियों को लेकर गश्ती के लिए निकला था. इस दौरान एक शराबी ने पुलिस टीम के ड्राइवर पर ही हमला बोल दिया. बहरहाल पुलिस टीम आरोपी को तलाश रही है. उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.