नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
21-Oct-2021 10:39 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर लगातार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं और पुलिस अपराधी के सामने कहीं ना कहीं बौनी साबित होती नजर आ रही है. इसी कड़ी में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. इतना ही नहीं उन्होंने शव को बहियार के बगीचे में फेंक दिया. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई. वहीं गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.
घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा बहियार की है. मृतक की पहचान पर्रा गांव निवासी सत्यनारायण सिंह का 24 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार सिंह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि अपराधियों ने निर्मम तरीके से धारदार हथियार से गला रेत कर युवक की हत्या कर शव को बहियार के बगीचे में फेंक दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह जब बहियार के बगीचे में वे शौच करने के लिए गए तो बगीचा में शव देखकर हड़कंप मच गया.
घटना की सूचना मिलते हैं सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद मृतक की पहचान हो सकी. घटना की सूचना मिलते ही पहुंची बीरपुर थाने की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच लोग काफी आक्रोशित हो गए. हत्यारे को पकड़ने की मांग को लेकर उन्होंने शव को रोक कर सड़क जाम कर दिया. मौके पर जुटे सैकड़ों लोग पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे.
फिलहाल बीरपुर थाने की पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया. इस घटना के बाद लोग काफी डरे सहमे हुए हैं. लोगों के अनुसार मृतक मंतोष कुमार सिंह पेशे से ड्राइवर था और कुछ दिन पहले छुट्टी में अपने घर आया हुआ था. बीती रात तकरीबन 11:00 बजे कोई घर से बुलाकर ले गया. पहले तो उसने बहरामी से मंतोष की पिटाई की फिर बाद में निर्मम तरीके से धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के पास ही बहियार के बगीचे में शव को फेंक दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है.