अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
20-Nov-2019 11:44 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला ने खुद अपना सुहाग उजाड़ लिया. फोन करके महिला ने पहले अपने पति को अपने मायके बुलाया, फिर भाई के साथ मिलकर बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया. हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है.
घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के लरुआरा वार्ड संख्या-7 की है. मृतक की पहचान मुकर्रम के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मुकर्रम बीती रात अपने ससुराल आया था. किसी बात को लेकर उसका विवाद पत्नी और साले के साथ हुआ. जिसके बाद गुस्से में दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
घटना से नाराज लोगों ने आरोपी महिला और उसके भाई को घर में बंद कर दिया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी, सास और साले को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तप्तीश कर रही है.