ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

बेगूसराय में पंचायत का तालिबानी फरमान, स्टूडेंट के साथ अश्लील हरकत करने वाले टीचर को मुखिया ने डंडे से पीटा, देखें वीडियो

बेगूसराय में पंचायत का तालिबानी फरमान, स्टूडेंट के साथ अश्लील हरकत करने वाले टीचर को मुखिया ने डंडे से पीटा, देखें वीडियो

24-Nov-2019 10:40 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार में एक बार फिर से पंचायत का तालिबानी फरमान सामने आया है. बेगूसराय में अपनी स्टूडेंट के साथ अश्लील हरकत करना एक टीचर को भारी पड़ गया. पंचायत ने आरोपी टीचर की सरेआम पिटाई करने का फैसला सुना दिया. जिसके बाद एक वीडियो सामने आया है. जिसमें मुखिया आरोपी टीचर की सरेआम डंडे से पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.


घटना बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना इलाके की है. जहां मुजफ्फर मुसहरी के पास सक्सेस क्लासेस कोचिंग का सञ्चालन करने वाले शिक्षक की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हसनपुर बगैर पंचायत का मुखिया विजय पासवान डंडे से शिक्षक की पिटाई करता हुआ दिखाई दे रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक के ऊपर अपनी छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप है. कोचिंग में पढ़ने वाली स्टूडेंट का आरोप है कि टीचर उसके साथ फोन पर गंदी-गंदी बातें करता है. जब पीड़िता ने अपने परिजनों से इस घटना की शिकायत की, तो उन्होंने पंचायत में इसकी शिकायत की. 


मामला सामने आने के बाद पंचायत ने टीचर के खिलाफ तालिबानी फरमान सुना दिया. जिसके बाद गांव का मुखिया भरी सभा में आरोपी टीचर की पिटाई करने लगा. वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फर्स्ट बिहार झारखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मगर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुजफ्फर मुसहरी का है. बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक प्रशांत कुमार मुखिया का चुनाव भी लड़ा था. मामला सामने आने के बाद आरोपी टीचर ने हसनपुर बगैर पंचायत के मुखिया विजय पासवान पर कार्रवाई की मांग की है. नावकोठी थानेदार ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है. दोषियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी.