NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
08-Oct-2019 09:42 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में इनदिनों क्राइम अनकंट्रोल है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. मेला घूमने गए युवक को देर रात अपराधियों ने गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
वारदात जिले के सिंघौल थाना इलाके की है. जहां सुधांशु कॉल स्टोर के पीछे अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया. मृतक की पहचान राजापुर निवासी राजेश पोद्दार के पुत्र लालू उर्फ राजा कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक रात में अपने घर से मेला देखने के लिए गया हुआ था उसी दौरान रास्ते में कुछ अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. सिंघौल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं. मामले की छानबीन की जा रही है. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भेजा गया है.