ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
06-Jul-2021 06:54 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: मजदूर की पीट-पीटकर निर्मम हत्या किए जाने का मामला बेगूसराय में सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के चकमुज्जफर गांव की है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन मृतक के साथी पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने एक सहयोगी के साथ सैप्टिक टंकी की सफाई करने के लिए सुबह में घर से निकला था। जिसका शव सड़क किनारे झाड़ी में फेंका मिला। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के इनैया गांव निवासी चलितर महतो के 42 वर्षीय पुत्र पप्पू महतो के रूप में हुई है।
मृतक के भाई राम प्रकाश महतो ने बताया कि रविवार को गांव के ही एक ड्राइवर के साथ टंकी की सफाई करने के लिए वह गया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। सड़क किनारे झाड़ी में फेंका गया शव बरामद किया गया। मृतक के भाई का आरोप है कि उसकी हत्या साथ गए ड्राइवर ने की है। परिजनों ने बताया कि मृतक का एक हाथ टूटा हुआ है।आशंका जतायी जा रही है कि उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई है।
घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। नावकोठी थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि परिजनों द्वारा बीमारी से मौत की बात कही गई है। हालांकि मौत के कारणों का पता पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।