ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज

Home / news / पानी फेंकने के कारण महिला का मर्डर, पड़ोसियों ने पीट-पीटकर ले ली जान

पानी फेंकने के कारण महिला का मर्डर, पड़ोसियों ने पीट-पीटकर ले ली जान

15-Mar-2020 11:56 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां मामूली सी बात को लेकर बदमाशों ने एक महिला का मर्डर कर दिया. पानी फेंकने के विवाद को लेकर महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. इस हत्या के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना इलाके की है. जहां रामपुर घाट गांव में रविवार की सुबह पानी फेंकने के विवाद में हुई मारपीट में एक महिला की पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि पानी फेंकने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो है. मारपीट की घटना में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान रामवरण दास की पत्नी गुलाब देवी के रूप में की गई है.


घटना के बाद आक्रोशित लोग रामपुर घाट पुल के समीप सड़क जामकर हंगामा कर रहे हैं. बताया जाता है कि रामवरण दास के परिवार के सदस्य अपने घर के आहते में जमा पानी और कचरा को समेट कर बाहर फेंक रहे थे.  इसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया. विवाद के दौरान बात बढ़ गई और हिंसक झड़प रूप ले ली. घटना में मौत और सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक विभा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.