नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
29-Jun-2021 08:20 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक महिला की गोली मार्काक्र हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव के विश्वकर्मा चौक के निकट के पास की है. मृतका की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा पंचायत के वार्ड नंबर 17 रहने वाले सागर महतो की 28 बबन देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतिका महिला अपने घर से कुछ ही दूरी पर दूध लाने के लिए गई थी. उसी दौरान बेखौफ बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनकर घर वाले जब उस जगह पहुंचे तो खून से लथपथ महिला पड़ी हुई थी और अपराधी हत्या कर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
वहीं मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने नावकोठी थाना पुलिस को दी. मौके पर नावकोठी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं, नावकोठी थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतका के परिवार का पड़ोसी के साथ जमीन विवाद चल रहा था. जमीन विवाद में ही अपराधियों ने महिला को गोली मारकर हत्या कर दी है. फिलहाल पुलिस के द्वार सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी भी की जा रही है.