पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू
22-Dec-2020 07:51 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में जमीनी विवाद में एक बार फिर से खूनी संघर्ष सामने आया है. जिले के सिंह थाना इलाके के उलाव गांव में भूमी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को खदेड़ कर पकड़ लिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला. मृतक महिला की पहचान उलाव निवासी सुबोध शाह की पत्नी नितू देवी के रूप में की गई है. वहीं मृतक अपराधी की पहचान मचहा गांव के रहने वाले एक शख्स के रुप में हुई है.
बताया जाता है कि रास्ता को लेकर महिला पर दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ता देने से मना कर दिया था. इससे नाराज अपराधियों ने महिला के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और भागने लगे. पर गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया है. घटना स्थल पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.