मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
31-Dec-2022 09:40 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बेगूसराय का है जहां बदमाशों ने एक स्टेशनरी दुकानदार से लूट के दौरान गोली मार दी। गंभीर हालत में दुकानदार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हेमरा रोड का है। बताया जाता है कि अपनी दुकान को बंद कर दुकानदार घर जा रहा था तभी अपराधियों ने लूटपाट किया। इस दौरान गाड़ी मे रखे बैग को अपराधियों ने लूट लिया और इस क्रम में दुकानदार को गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। घायल दुकानदार का इलाज जारी है। इस घटना से परिजनों में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।
बता दें कि सहरसा में भी अपराधियों ने बाइक लूटने के दौरान एक युवक को गोली मार दी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भागलपुर के नवगछिया में भी अपराधियों ने एक दुकानदार को अपना निशाना बनाया है। लूट के दौरान दुकानदार को गोली मारी गयी है। घायल दुकानदार को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवगछिया के बाल भारती स्कूल के पास की है।