RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
03-Mar-2024 07:48 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। बेखौफ अपराधियों ने बेगूसराय में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप के स्टाफ को निशाना बनाया है। नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर 400 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप के स्टाफ रविन्द्र को पिस्टल की बट से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया।
लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के पुरानी दुर्गा स्थान के पास की है। जहां इस घटना से इलाके में सर्राफा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया।
पीएनपी ज्वेलरी शॉप बलिया बाजार के पुरानी दुर्गा स्थान के पास है जिसके मालिक संतोष पोद्दार हैं। जिस स्टाफ के साथ लूट की वारदात हुई उसकी पहचान छोटी बलिया बाजार निवासी अशोक शाह के पुत्र रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल स्टाफ रविन्द्र ने बताया कि वो दुकान बंद कर मालिक के घर जेवर रखने जा रहा था। बताया जाता है कि करीब 25 लाख के आभूषण की लूट हुई है।
इसी क्रम में दुकान से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। भागने के क्रम में बदमाशों का एक पिस्टल गिर गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।