बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
28-Sep-2020 11:25 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है.आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने में विफल हो जा रही है.
ताजा मामला जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी बिढ़निया बाजार के पास की है, जहां बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक लड़की को गोली मार दी और हथियार चमकाते हुए मौके से फऱार हो गए. घायल छात्रा बरियारपुर निवासी राजेश राय की 14 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी बताई जाती है. बताया जाता है कि आज जब वह कोचिंग से पढ़ कर लौट रही थी तभी बरौनी बिढ़निया बाजार के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. गोली उसके गले में लगी और गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी.
गोली चलने के बाद काफी देर तक उस जगह पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. गंभीर रुप से घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.