Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान
02-Apr-2021 09:33 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने एक किसान की हत्या कर दी है. इतना ही नहीं हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को खेत में फ़ेंक दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के पसोपुर बहियार की बताई जा रही है. मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुरमन चक निवासी भोला यादव के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि भोला यादव अपने खेत पर गया हुआ था उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला. आज जब लोग खेत की ओर गए तो एक शव देखा तो इसकी सूचना भगवानपुर थाने की पुलिस को दी. मौके पर जब भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंची तो जांच पड़ताल शुरू की गई तो शव की शिनाख्त भोला यादव की रूप में की गई.
शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने आरोप लगाया कि किसी ने भोला यादव के गले में फांसी लगाकर उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है. फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.