ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बेगूसराय में खूंखार कुत्ते का आतंक, दर्जनभर लोगों को काट कर किया घायल

बेगूसराय में खूंखार कुत्ते का आतंक, दर्जनभर लोगों को काट कर किया घायल

11-Jul-2024 09:33 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक खूंखार कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। जहां दर्जन भर लोगों को काटकर घायल कर दिया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र की है। घायलों में महिला-पुरुष सहित बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में किया गया। 


घायलों की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के गढ़पुरा निवासी 3 वर्षीय बैजनाथ, मैसना  मुसहरी की 6 वर्षीया पल्लवी कुमारी, 5 वर्षीय आयुष कुमार, 8 वर्षीया राधिका कुमारी, सुजानपुर गांव निवासी 12 वर्षीय गौतम कुमार, 13 वर्षीय विकास कुमार, मोती थान गांव निवासी 21 वर्षीय अमित कुमार, 30 वर्षीय राजू कुमार सहित अन्य लोग शामिल है।


गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक आवारा खूंखार कुत्ते ने दर्जन पर लोगों को अपना शिकार बनाया। बताया जाता है कि गढ़पुरा मेसणा मुसहरी टोला में पहले शिकार बनाते हुए सुजानपुर, मोती थान हसनपुर पहुंचा। जहां दर्जन भर से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया। कुत्ते के हमले से घायल लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।


घायल बच्चों के परिजनों ने बताया कि सड़क पर खेलने के दौरान अचानक एक कुत्ता दौड़ता हुआ आया और बच्चों पर हमला करने लगा। गांव में मौजूद लोगों जब बच्चों को बचाने गये तो उन्हें भी शिकार बनाया। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से कुत्ते को गांव से भगा दिया गया है। इसके बाद जख्मी बच्चे और महिला-पुरुष को प्राथमिक इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में कुत्तों के झुंड ने जिले के बछवारा और भगवानपुर में दो महिला सहित अन्य पर हमला कर जान ले ली थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि आदमखोर कुत्तों ने गढ़पुरा थाना क्षेत्र विभिन्न गांवों में आतंक मचा रखा है। जिससे लोग काफी दहशत में हैं। ये खूंखार कुत्ते कब किसको अपना शिकार बना लेगा यह कोई नहीं जानता। लोगों ने जिला प्रशासन से ऐसे आदमखोर कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कही कुत्ते के हमले से किसी की जान ना चली जाए इससे पहले इसका पकड़ा जाना बेहद जरूरी है।