अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-Oct-2020 03:05 PM
BEGUSARAI: चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लालू परिवार पर हमला बोला है. नड्डा ने कहा कि तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव तेल पिलावन रैली करते थे और लाठी भंजवाते थे. अगर इस तरह की फिर सरकार बनेगी तो बिहार को कहां ले जाएंगे. क्योंकि जंगलराज में लोग देख चुके हैं.
पिता को पोस्टर से हटाया
नड्डा ने कहा कि तेजस्वी यादव से मैं कहना चाहता हूं कि उनके माता-पिता दोनों यहां के मुख्यमंत्री रहे हैं. आज अपने पोस्टर से उनका चेहरा क्यों हटा दिया. अगर चेहरा हटाया तो बिहार की जनता से वो मांफी क्यों नहीं मांग रहे हैं.
नड्डा ने कहा कि बेगूसराय में आज से 15 साल पहले स्ट्राइक के बिना कुछ नहीं होता. आज यहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है. मैं आश्वस्त करता हूं कि ये मेडिकल कॉलेज वर्ल्ड क्लास होगा. इसके साथ ही यहां इंजीनियरिंग कॉलेज बन रहा है. आप बताइए- लालटेन जलानी है कि LED बल्ब जलाना है? लूटराज रखना है या DBT से सीधे सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में चाहिए? बाहुबल चाहिए या विकास बल चाहिए? आपको बिहार का विकास करना है तो NDA को जिताना है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत करीब 1.70 लाख करोड़ रुपये देकर मार्च से लेकर छठ और दीवाली तक 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो दाल मुफ्त दी गई है. किसान सम्मान निधि योजना के तहत 8.56 करोड़ किसानों को 2-2 हजार रुपये दिए हैं.