बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
28-May-2020 01:54 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में जमीनी विवाद में दो पक्ष कर जमकर गोलीबारी हुई है ।इस गोलीबारी में 3 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये हैं । गांव में मामले को लेकर तनाव है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। जहां जमीन के विवाद में गोलियां चली हैं। तीन लोगों को गोली लगी है। तीनों घायलों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। गोलीबारी की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी। घायल व्यक्ति की पहचान बुची दास, गौरी दास और दहाड़ दास के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में 2013 से ही भूमि विवाद चल रहा था।आज फिर एक बार फिर विवाद के कारण दो पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जमीन पर दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर पहले विवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लोग गोलीबारी पर उतर आए।
फिलहाल छौड़ाही थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।वहीं उस जगह अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पूरे मामले पर एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि दो पक्षों में जमीनी विवाद में गोलीबारी हुई है लेकिन अभी तक गोली लगने की सूचना नहीं मिली है। फिलहाल जांच की जा रही है।