ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान

बेगूसराय में सुबह-सवेरे ताबड़तोड़ फायरिंग, आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर काटा बवाल

14-Mar-2021 09:49 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में सुबह होते ही गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर इलाका दहल उठा. घटना से आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क जामकर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा करने लगे. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम को भी लोगो ने बंधक बना लिया. 


घटना नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक के निकट की है. पीड़ित जय मिस्त्री साह के पुत्र बबलू कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पहले मारपीट की घटना को अंजाम दिया और फिर घर पर चढ़कर जमकर गोलीबारी की. जैसे ही गोलीबारी की वैसे ही सभी घरवाले अपनी जान बचाकर वहां से किसी तरह भागे और अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से चलते बने. 


परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी कई घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने कहा कि जब तक अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वे सड़क जाम रखेंगे. वहीं घटनास्थल से पुलिस के द्वारा कई खोखा भी बरामद किया गया है. वहीं स्थानीय लोग अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर अड़े हुए हैं. इस घटना के बाद लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है.