ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बच्चों के झगड़े में अधेड़ की ले ली जान, होली के दिन भी...

बच्चों के झगड़े में अधेड़ की ले ली जान, होली के दिन भी बेगुसराय में नहीं रुका क्राइम

10-Mar-2020 06:02 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : होली के मौके पर जिला पुलिस की तरफ से की गई मुस्तैदी का दावा भी बेगूसराय में अपराध की घटना को रोक नहीं पाया। बच्चों के मामूली झगड़े में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना सिंघौल के कमरुद्दीनपुर स्थित वार्ड नंबर 5 की है जहां एक अधेड़ व्यक्ति की आपसी विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 3 दिन पहले बच्चों के आपसी कहासुनी के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि देवनंदन सिंह की दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। देवनंदन सिंह गांव के ही सुरो सिंह की बेटी की शादी में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे तभी कमरुद्दीनपुर चौक के पास पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। 


इस समय में देवनंदन सिंह बुरी तरह से घायल हो गए बाद में उन्हें इलाज के लिए एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई मुफस्सिल थानाध्यक्ष मैं सिंघौल ओपी पहुंचकर गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।