RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
27-Aug-2023 10:12 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में छौड़ाही ओपी थाना क्षेत्र के मालपुर पंचायत अंतर्गत शयामपुर डीह बहियार में रविवार को मिट्टी के नीचे दबे अज्ञात शव के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी। सूचना दिये जाने के करीब तीन घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देख हजारों की संख्या में लोग वहां उमड़ पड़े। इस दौरान पुलिस के देरी से पहुंचने की चर्चा होने लगी।
इसी बीच इसकी जानकारी मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन को मिली जिसके बाद मंझौल डीएसपी ओपीध्यक्ष पवन कुमार सिंह को लेकर दलबल के साथ पहुंचकर शव को बाहर निकालने में लग गये। बताया जाता है कि रामपुर कचहरी गांव के स्थानीय किसान प्रशांत कुमार के खेत में अज्ञात शव मिट्टी के नीचे दबा दिया गया था। बगल के खेत में धान निकौनी कर रहे मजदूर ने बार-बार कुत्तों को उस ओर मिट्टी खोदते देखा था। नजदीक गये तो देखा कि मिट्टी में पांव की उंगली दिख रही है। जिसके बाद यह बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद मौके पर हजारों की संख्या में लोग उमड़ गये।
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि एसडीएम मंझौल एवं जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तब जाकर मिट्टी में दबे अज्ञात युवक के शव को बाहर निकाला गया। शव के कई भाग गले हुए हालत में है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है। शव को थाना ले जाया जा रहा है। शव की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक युवक का हाथ पांव उल्टा बांधकर गड्ढा खोदकर छुपाया गया था। मौके पर डीएसपी मंझौल श्याम किशोर रंजन एसआई सुभाष चंद्र प्रसाद सिंह,रितेश कुमार,कंचन कुमार,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद सिंह,शमसेआजम स्थानीय ग्रामीण सुशील सिंह बबलू कुमार समेत अन्य क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
