बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
14-Dec-2020 08:12 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी हथियार भिड़ाकर फाइनेंस बैंक से लगभग 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात बेगूसराय जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र की है, जहां फुलवड़िया बाजार स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में अपराधियों ने लूटपाट की है. अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर इस घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 6 लाख 75 हजार रुपये लुटे गए हैं.
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. जानकारी मिली है कि दो बाइक पर आये हथियारबंद 4 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और बैंक से रुपये लूटकर फरार हो गए. उन्होंने कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है.
तेघड़ा डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस जांच में जुटी है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.