ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / बेगूसराय में हमले के बाद गिरिराज ने लगाया त्रिशूल वाला फोटो, कहा..त्रिशूल से...

बेगूसराय में हमले के बाद गिरिराज ने लगाया त्रिशूल वाला फोटो, कहा..त्रिशूल से हमारी रक्षा होगी, यह हमारा गौरव व स्वाभिमान

31-Aug-2024 10:35 PM

By First Bihar

PATNA: बेगूसराय में जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान अपने ऊपर हुए हमले के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हाथ में त्रिशूल लिये नजर आए। गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी त्रिशूल वाली फोटो लगाया है। यह लिखा है कि त्रिशूल हमारा गौरव व स्वाभिमान है। हम-आपसब जब त्रिशूल की रक्षा करेंगे तो त्रिशूल से भी हमारी रक्षा होगी। धर्म के रक्षार्थ यह आवश्यक भी है और हमारा कर्तव्य भी है। इससे पहले के पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं गिरिराज हूँ और मैं हमेशा समाज के हितों के लिए बोलता रहूंगा,संघर्ष करता रहूंगा। इन हमलों से मैं डरने वाला नहीं।


उन्होंने आगे कहा कि दाढ़ी-टोपी देखकर उनको पुचकारने और सहलाने वाले लोग आज देख लें कि किस प्रकार बेगुसराय बिहार सहित पूरे देश में लेंड जिहाद-लव जिहाद और साम्प्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान अपने ऊपर हुए कथित हमले पर कहा, "इस चुनाव में बेगूसराय में मुसलमानों का मेरे प्रति जो रवैया रहा और जो नतीजे आए, उसके अनुसार योगी आदित्यनाथ ने सही कहा कि बटोगे तो कटोगे। 


अगर इस आदमी के हाथ में रिवॉल्वर होता तो जिस तरह से इसने हमला किया, उसी तरह से मुझे मार भी देता। इसने बहुत ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया... मैं अपना काम जारी रखूंगा, मैं अपने लक्ष्य से नहीं भटकूंगा, मैं किसी की धमकी से नहीं डरूंगा, मैं अपना अभियान जारी रखूंगा। चाहे कितने भी आतंक फैलाने वाले लोग आ जाएं, मुझ पर इसका कोई असर नहीं होगा... मेरे क्षेत्र में मुसलमानों ने इतना विरोध प्रदर्शन किया, उसी का नतीजा है कि इनकी इतनी हिम्मत आ गई कि जब मैं जनता दरबार में था, तो सारे SDO, DSP की मौजूदगी के बावजूद इसने इतनी बदतमीजी से पेश आया..."


बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री व सांसद गिरिराज सिंह पर हुए हमले को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने कहा है कि गिरिराज सिंह जैसी मानसिकता के नेताओं का जमकर विरोध होना चाहिए पर हिंसात्मक प्रतिरोध ठीक नहीं है। हालांकि, गिरिराज सिंह जैसे नेतागण सिर्फ़ ज़ुबानी विषवमन कर हर दिन हिंसा को बढ़ावा देते हैं, आज जो उनके साथ हुआ उसके ज़िम्मेदार वह ख़ुद हैं! उन्हें खुद दिल से पश्चाताप करना चाहिए! 


दरअसल बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह पर शनिवार को हमला किया गया। उनकी खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हमलावर वार्ड पार्षद  सैफी को मौके से पुलिस ने पकड़ लिया जिससे पूछताछ की गयी। बलिया ब्लॉक में सांसद गिरिराज सिंह ने जनता दरबार लगाया था। जनता दरबार से निकलने के दौरान उन पर हमला किया गया। मुर्दाबाद के नारे लगाए गये। गिरिराज सिंह पर हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी काफी मशक्कत के बाद उन्हें भीड़ से निकालकर बाहर ले गये। 


इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता दरबार खत्म होने के बाद जब वो गाड़ी की तरफ जा रहे थे तब मेरे साथ गलत व्यवहार किया गया। दुर्भाग्य यह है कि जिसने उन पर हमला किया उसे दाढ़ी है। दाढ़ी होने के कारण राहुल-अखिलेश और तेजस्वी यादव उसके तरफ से खड़े हो गये है लेकिन गिरिराज सिंह ऐसी चीजों से डरने वाला व्यक्ति नहीं है। जो भी साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ना चाहेगा उसके खिलाफ हमारी आवाज इसी तरह उठेगी।