बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Jan-2020 09:50 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां बदमाशों ने बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग की है. अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात बेगूसराय शहर की है. जहां शहर के हरिनाथ नगर के समीप कृष्णा मार्केट में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. मिली जानकारी के मुताबिक गुटखा का 468 रुपये बकाया मांगने पर बदमाशों ने फायरिंग की है. पीड़ित दुकानदार की पहचान बरौनी के रहने वाले संतोष कुमार के रूप में की गई है. पीड़ित दुकानदार संतोष कुमार ने बताया कि उसके दुकान पर बीते 9 दिसंबर को भी बदमाशों ने फायरिंग की थी.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकानदारों ने घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है. दुकानदारों ने जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाले में एक बदमाश की पहचान प्रकाश कुमार के रूप में हुई है. जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.