ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बेगूसराय में एक ट्रक विदेशी शराब बरामद, पुलिस को देख भागे तस्कर

बेगूसराय में एक ट्रक विदेशी शराब बरामद, पुलिस को देख भागे तस्कर

19-Mar-2020 12:21 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: बेगूसराय में शराबबंदी कानून को शराब तस्कर ठेंगा दिखाने में लगे हैं। शराब कारोबारी और पुलिस के बीच आंख मिचौली का खेल लगातार जारी है।इसी आंख मिचौली के बीच पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक बार फिर घेराबंदी कर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है।


पुलिस ने एक ट्रक विदेशी शराब बरामद किया है । लेकिन पूर्व की तरह इस बार भी शराब तस्कर भागने में सफल रहे।मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पसपुरा का है। इस बाबत मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेगूसराय में शराब की एक बड़ी खेप आने वाली है।


गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी लेकिन इसके बावजूद शराब तस्कर भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि लगभग 350 शराब की बोतलें है जिनकी गिनती जारी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।