बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
12-Dec-2020 08:08 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : जिले के चेरिया बरियारपुर थाना इलाके में एक महिला ने आत्महत्या कर ली. महिला की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतिका की डेड बॉडी को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.
घटना बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है, जहां पंचमुखी स्थान चौक के पास एक महिला पंखे से लटक आत्महत्या कर ली. मृतका पंकज चौधरी की 28 वर्षीय पत्नी कामिनी चौधरी बताई जा रही है. परिजनों ने बताया कि मृतका की मानसिक हालत दो वर्षों से अच्छी नहीं थी। जिसका लगातार ईलाज चल रहा था. सुबह में घर के अंदर बंद हो गई और कुछ देर बाद घर के अन्दर से कुछ गिरने की आवाज आई.
परिजनों ने दरवाजे खुलवाने की कोशिश किया गया तो नहीं खुला.दरवाजे के होल से देखने पर पंखे से झुलता शव देखकर सभी के होश उड़ गए और तुरंत थाना को सूचना दिया गया.
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. थानाध्यक्ष पल्लव कुमार ने बताया घटना की प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.