ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बेगूसराय में जवान की पीट-पीटकर हत्या, दो पक्षों में हुई मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

22-Feb-2021 10:01 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां आपसी विवाद में एक जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है, जिसमें होमगार्ड जवान की जान गई है. जबकि इस मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना इलाके की है, जहां मोहनपुर गांव में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है. दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. इस मारपीट में एक होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जबकि इस मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक होमगार्ड जवान की पहचान राम लूटन सिंह के रूप में कई गई है. जबकि घायल व्यक्ति की पहचान संतोष सिंह, सुबोध सिंह, सनी कुमार और रणधीर कुमार के रूप में की गई है. 


इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी डंडे से दोनों तरफ चलना शुरू हो गया. इस हमले में एक पक्ष के लोगों ने होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. 


सदर डीएसपी हेडक्वार्टर निशीत प्रिया ने बताया कि आपस में दोनों गोतिया है और आपसी विवाद को लेकर दोनों में जमकर मारपीट हुई है. इस मारपीट में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए है. फिलहाल घटनास्थल पर कई थाने की पुलिस पहुंचकर क्या कर रही है. इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश का माहौल बना हुआ है. फिलहाल अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान के भतीजे ने इस उसका मर्डर किया है.