बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
21-Nov-2023 10:22 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक फुटकर दुकानदार ने पारिवारिक विवाद में घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना बछवारा थाना क्षेत्र नारेपुर गांव की है। बताया जाता है कि नागपुर पश्चिम गांव निवासी श्याम देव दास का 30 वर्षीय पुत्र पवन कुमार दास आज अपने घर में पत्नी और बच्चों के सामने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली लगने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक पवन कुमार दास बेगूसराय में फुटकर दूकान चलाता था। पवन कुमार दास आज दोपहर 3 बजे अपने घर पहुंचा जहां पत्नी से विवाद के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल बेगूसराय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में युवक ने गोली मार कर आत्महत्या की है। पुलिस के शुरुआती जांच में पत्नी और बच्चों के द्वारा आत्महत्या की बात कही है । तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया है जो पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल बरामद किया है।