नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
15-Jul-2021 10:35 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों का मनोबल काफी ज्यादा बढ़ गया है. गुरुवार सुबह दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला जैसे ही सामने आया है वैसे ही इलाके में सनसनी मच गई. लोगों में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को दी गई तो स्थानीय थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामलों की जांच में जुट गई है.
पहली घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के कलाली टोला वार्ड संख्या 11 की है. मृतक की पहचान कलाली टोला के रहने वाले महेश सहनी के लगभग 25 वर्षीय पुत्र शिवनंदन कुमार सहनी के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि खाना खाने के बाद शिवनंदन अपने घर की छत पर सो रहा था. तभी लगभग 4 अपराधियों ने दूसरे छत के सहारे पहुंचकर सो रहे युवक के पास पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज़ सुनकर जब शिवनंदन की मां छत पर पहुंची तब तक अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे. वहीं, शिवनंदन की मौत हो चुकी थी.
दूसरी घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघड़ा गौशाला वार्ड नंबर 16 की है. मृतक की पहचान तेघड़ा गौशाला वार्ड नंबर 16 निवासी नागेश्वर रजक के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि विकास कुमार घर में अकेले सोया हुआ था तभी चार दोस्तों ने घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और आराम से चलते बने. जब मृतक की चाची ने विकास को खून से लथपथ देखा तो कोहराम मच गया. इससे पहले की परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, विकास की मौत हो चुकी थी. मृतक विकास के चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि पिछले 1 सप्ताह पहले 200 रुपये के लिए विकास और पोलु उर्फ नीरज नाम के एक लड़के का विवाद हुआ था.