Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम Bihar Bhumi: बि्हार के सभी CO पर और कसा नकेल ! दाखिल-खारिज केस को ‘सक्षम न्यायालय’ और ‘लंबित’ बताकर 'अटकाने' का खेल नहीं चलेगा, प्रधान सचिव ने सभी सीओ को बताया- ''राजस्व कार्यवाही कब रुकेगी...कब नहीं'' Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य
02-Feb-2020 03:31 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है. यहां पर प्रेम प्रसंग में दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के प्रसाद खाने के बहाने प्रेमिका के परिजनों ने दोनों युवकों क अपने घर बुलाया था. जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है. यह घटना बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र की है
नाराज लोगों ने थाने को घेरा
हत्या से नाराज दोनों युवकों के परिजनों ने थाने का घेराव कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है. मृतकों की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर निवासी विक्की कुमार और छोटू कुमार के रूप में की गई है. एनएच-31 के किनारे जानीपुर ढ़ाला के समीप दोनों युवक की लाश दोपहर बगीचा से बरामद किया गया है. दोनों युवक की गला रेतकर हत्या की गई है.
6 माह पहले हुई थी शादी
एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों की हत्या की गई है. मामले की छानबीन की जा रही है. इसके बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा. बताया जा रहा है कि करीब छह माह पहले विक्की कुमार ने बड़ी बलिया निवासी अपनी प्रेमिका के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी में उसके दोस्त छोटू कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसके बाद रविवार को बगीचा में दोनों दोस्त की लाश बरामद की गई है. जिसके बाद दोनों परिवार के साथ साथ इलाके में सनसनी फैल गई है.