बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
17-Apr-2024 08:56 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूमि विवाद के मामले को रोकने के लिए सरकार ने रजिस्ट्री को लेकर कड़े नियम बनाये है। बिना जमाबंदी रसीद के किसी भी प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं हो सकती। सरकार के कड़े नियम बनाये जाने के बाद भी भूमि विवाद का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बेगूसराय में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये।
सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव की है। जहां मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने घटना का वीडियो बनाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान हाथों में चाकू एवं लाठियां लेकर एक दूसरे को मारने पर उतारू नजर आ रहे हैं।
घायलों में मोहम्मद एलाही का पुत्र मोहम्मद अजीमुल, मोहम्मद शमशूल के पुत्र मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद अजीजुल के पुत्र मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद रज्जाक के पुत्र मोहम्मद नईम एवं मोहम्मद मुस्तकी तथा मोहम्मद मंजूर की पत्नी सलमा खातून शामिल हैं। इलाज़ कराने पहुंचे पीड़ित परिजनों ने बताया कि आरोपी जमीन पर जबरन दावा करता है जबकि कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आ चुका है।
बुधवार को जब वह अपने जमीन पर ट्रैक्टर लेकर जुताई करने गया तो करीब दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें महिला सहित आधा दर्जन लोगों को घायल हो गये। इससे पहले भी मारपीट की गई थी और आज भी हमला किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया वही सभी घायल को बछवाड़ा थाने की पुलिस ने इलाज़ के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।