Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
30-Nov-2019 07:38 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आए दिन हत्या, लूट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया है. मुफस्सिल थाना के मोहन एघु में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में अपराधियों ने बीती रात दो युवकों को गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी. दोनों का शव एघु गाछी में मिला. वहीं इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
मृतकों में मोहन एघु निवासी योगेंद्र ठाकुर के 25 साल का बेटा विश्वजीत कुमार और इसी गांव का रहने वाला दिलीप ठाकुर बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखा भी बरामद किया है. मृतक विश्वजीत कुमार एक हत्या के मामले में अभियुक्त था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.