सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?
14-Nov-2020 04:53 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : जिले के गढ़पुरा थाना एक मजदूर की डेडबॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सड़क किनारे एक गड्ढे में मजदूर की लाश मिली है. लूटपाट के बाद हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना इलाके की है. जहां रजौड़ में सड़क किनारे के गड्ढे से पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद किया है. मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा निवासी महेश सदा के पुत्र सुनील सदा के रूप में की गई है. घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि उसके साथ लूटपाट कर हत्या के बाद लाश फेंक दी गई.
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि अत्यधिक नशे के कारण पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से उसकी मौत हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुनील सदा नल जल योजना में काम करता है. शुक्रवार को वह ठेकेदार से पैसा लेने के लिए रजौड़ आया था. लौटने के क्रम में उसके साथी आगे बढ़ गए और उसका पता नहीं चला. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे. इसी दौरान शनिवार को खोजने के क्रम में उसकी लाश बरामद की गई है. लाश मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
इधर महादलित समुदाय के मजदूर की लाश मिलने की जानकारी पाकर बखरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामशंकर पासवान मृतक के घर पहुंचे और सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है. उन्होंने बताया कि सुनील सदा की निर्मम तरीके से हत्या कर लाश गन्ना खेत में फेंक दिया गया. यह हत्या संदेहास्पद है, इसकी जांच भौगोलिक दृष्टिकोण से होनी चाहिए ताकि दोषियों को सख्त से सख्त से सजा मिले.