ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बेगूसराय में 4 युवकों ने महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, पुलिस ने...

बेगूसराय में 4 युवकों ने महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, पुलिस ने सभी को किया गिरफ्तार

10-Jan-2020 05:40 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: चार युवकों ने एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र की है.

इसको भी पढ़ें:- हत्या के 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा, प्रेम प्रसंग में युवक की हुई थी हत्या

6 दिन के बाद महिला ने दर्ज कराया केस

महिला ने घटना के छह दिनों के बाद थाने में मामला दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. महिला ने प्राथमिकी में कहा है कि 3 जनवरी की शाम करीब छह बजे मंसूरचक पेठिया से सब्जी खरीद कर अपने घर जा रही थी. कुछ दूर बढ़ी तभी सुनसान सड़क पर पहले से घात लगाकर खड़े चार युवकों ने उसे उसे पकड़ लिया. उसे उठाकर सड़क के पूरब खेत में खींच कर ले गया वहां सबों ने उसके साथ गैंगरेप किया. 

दोबारा किया गैंगरेप

महिला ने कहा कि फिर से वहां से प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित एक झोपड़ी में उसके साथ सभी ने गैंगरेप किया और रात्रि करीब तीन बजे  छोड़ दिया. छोड़ने से पहले उसके पास से दो हजार रुपए नगद और मोबाइल छीन कर घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी. महिला ने दूसरे राज्य मेंं मजदूरी कर रहे अपने पति को घटना कि सूचना दी तो पति ने उसे अपने आने तक चुप रहने को कहा. पति के आने के बाद 6 दिन बाद मंसूरचक थाने में दशरथपुर किशुन टोल निवासी धीरज, अजय,सोनू और राजन पर गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों युवकों को गिरफ्तार कर बेगूसराय कोर्ट भेज दिया.