ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

बेगूसराय में बम ब्लास्ट: 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी

28-Nov-2023 05:15 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बम ब्लास्ट की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा स्थित बैजनाथ सिंह के खंडहरनुमा घर में हुए विस्फोट में 6 बच्चे घायल घायल हो गये हैं। खेलने के दौरान यह हादसा हुआ है। सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी ने मामले की जांच की। मौके पर एफएसएल की टीम और बम स्कॉयर्ड की टीम को बुलाया गया। बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर ढाई बजे  नावकोठी थाने की पुलिस को यह सूचना मिली कि ग्राम पहसारा में बैद्यनाथ सिंह के खंडहरनुमा घर में बम ब्लास्ट की घटना हुई है। इस खंडहरनुमा घर में कोई नहीं रहता है जहां आधा दर्जन बच्चे वहां खेल रहे थे। सभी की उम्र लगभग 10 साल है। 


इनमें से एक बच्चा घर के अन्दर गेंद निकालने के लिए घुस गया और गेंद के साथ एक टेप लगा डिब्बा लेकर बाहर निकल आया। डिब्बा खोलने के क्रम में दिवाल पर पटकने से विस्फोट हुआ। जिसमें आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये। आनन-फानन में घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बच्चों की पहचान नीतीश कुमार पिता- विजय साह, सिन्टु कुमार पिता- सुनील साह, भुल्ली कुमारी पिता-सुनील साह,अंकुश कुमार पिता-सुनील साह,स्वाति कुमारी पिता- जितेन्द्र महतो के रूप में हुई है। सभी पहसारा थाना-नावकोठी के रहने वाले है। गंभीर रुप से घायल बच्चों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है।