ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / बेगूसराय में बीजेपी नेता की हत्या, मॉर्निंग वाक के दौरान बदमाशों ने मारी...

बेगूसराय में बीजेपी नेता की हत्या, मॉर्निंग वाक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

11-Oct-2022 10:48 AM

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय की है, जहां बीजेपी नेता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव की है। मृतक की पहचान भाजपा नेता सह रिटायर फौजी विजय सिंह के रूप में की गई है। विजय सिंह सोनापुर गांव के रहने वाले थे। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ विजय सिंह आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। बेगूसराय में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने पहले बेटे की हत्या की फिर केस में समझौता नहीं की तो भाजपा नेता सह रिटायर फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद से इलाके में दहशत के साथ-साथ तनाव बना हुआ है। घटना की सूचना पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में नयागांव थाना और मटिहानी थाना की पुलिस मौके पर मौजूद है। 



दरअसल नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर गांव में रिटायर फौजी सह भाजपा नेता विजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि विजय सिंह रोज की तरह आज सुबह अपने घर से गांव के बाहर चारा लाने के लिए जा रहे थे तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, गोली लगने के बाद विजय सिंह सड़क से भागकर बगीचे तक गया, जहां खदेड़ कर बदमाशों ने उन्हें 4 गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।