ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना खैनी की दुकान बनी नशे का अड्डा… पुलिस की छापेमारी में खुलासा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती!

Home / news / बेगूसराय में विवाहिता की हत्या, पति सहित ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, घटना...

बेगूसराय में विवाहिता की हत्या, पति सहित ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, घटना के बाद ससुरालवाले फरार

05-Apr-2021 01:49 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: जिले में एक बार फिर हैवान पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के अगापुर नवटोल गांव का है। मृतका की पहचान रमेश पासवान की 22 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जब से शादी हुई तब से एक भी संतान नहीं होने से नाराज रमेश पासवान अक्सर अपनी पत्नी प्रीति देवी को प्रताड़ित किया करता था उसकी पिटाई किया करता था। जब पीड़िता ने अपने मायके वालों को इसकी सूचना दी तब मायके वालों ने रमेश को काफी समझाया बुझाया लेकिन वह समझने को  तैयार नहीं था। फिर से गाली गलौज, मारपीट करने लगा। यही नहीं बच्चे को लेकर उसे ताना देना शुरू कर दिया। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। 


बीती रात भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति समेत ससुरालवालों ने मिलकर पहले तो पिटाई की फिर गला दबाकर प्रीति देवी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी घटनास्थल से फरार हो गये। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी। आनन-फानन में पहुंचे मृतका के मायके वाले पहुंचे और मंसूरचक थाना पुलिस को इसकी सूचन दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 



मृतका के भाई सिकंदर पासवान ने बताया कि 2017 में बड़ी धूमधाम के साथ उसने अपनी बहन की शादी आगापुर नवटोल निवासी देवीलाल पासवान के पुत्र रमेश कुमार पासवान के साथ की थी। बच्चे नहीं होने के कारण उनकी बहन प्रीति की अकसर पिटाई की जाती थी उसे शारिरीक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आखिरकार इसी बात को लेकर पति,सास-ससुर और देवर ने मिलकर इस कदर से पिटाई कर दी उसकी मौत हो गयी। हत्या की इस घटना के खिलाफ मंसूरचक थाने में पति, सास-ससुर समेत 4 लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है। वही इस घटना के बाद पति सहित ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो चुके है। वही मंसूरचक थाना प्रभारी पवन कुमार का कहना है कि पति समेत चार लोगों पर प्रीति के मायके वालों ने हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोपी पति एवं अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।