तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
07-Jan-2021 09:28 PM
BEGUSARAI : जिले में एक भीषण रोड एक्सीडेंट में छात्र की मौत हो गई. इस घटना में एक अन्य छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. मृतक छात्र के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के कारगिल चौक के समीप की है. मृतक छात्र की पहचान बखरी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी मोहम्मद अफरोज और घायल छात्र की पहचान मोहम्मद फिरोज के रूप में की गई है. बताया जाता है कि देर शाम दोनों भाई क्रिकेट खेल कर वापस अपने घर लौट रहा था उसी दरमियान तेज रफ्तार बस ने दोनों भाई को कुचल दिया, जिससे छोटे भाई अफरोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बड़ा भाई फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया.
स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा एवं बखरी और मंझौल पथ को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. परिजनों ने बताया कि दोनों भाई क्रिकेट खेल वापस अपने घर लौट रहा था उसी दरमियान तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया जिससे छोटे भाई अफरोज की मौत हो गई जबकि बड़ा भाई फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया. इसकी सूचना बकरी थाने पुलिस को दी लेकिन कई घंटे बाद बखरी थाने पुलिस मौके पर पहुंची है. इसी से नाराज होकर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और दोषी बस चालक पर उचित कार्यवाही की जाए. वही मौके पर बखरी थाने की पुलिस और स्थानीय विधायक सूर्यकांत पासवान ने परिजनों को काफी समझा बुझाकर एवं मुआवजा देने का आश्वासन दिया. तब जाकर मामला शांत हुआ. जाम को कड़ी मकसद के बाद समाप्त कराया गया. फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं बखरी थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.