बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Feb-2020 10:01 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई है. महिला की मौत पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया है. स्थानीय थाना की टीम लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है.
घटना बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना इलाके की है. जहां सुशील नगर के पास एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान सुशील नगर निवासी राजा राम तांती के पत्नी गंगा देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि आज मृतक गंगा देवी एनएच 31 पार कर रही थी उसी दरमियान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे रौंद दिया.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर पटना कर दिया. लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
मौत के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि जिस समय मोटरसाइकिल सवार युवक ने रौंदा था उस समय मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पकड़ लिया गया था. लेकिन पुलिस के द्वारा मैनेज कर कर उसे छोड़ दिया गया. इसी से नाराज होकर गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. इस घटना के बाद एनएच 31 पर महा जाम की स्थिति बन गई. परिजनों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं दी जाएगी, तब तक इसी तरह जाम लगा रहेगा. पुलिस स्थानीय लोगों को समझाने में जुटी हुई है.