नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
23-May-2021 11:07 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार जमीन विवाद में चचेरे भाई ने अपने चचेरे भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना बलिया थाना क्षेत्र के शादीपुर करारी गांव की है. घायल व्यक्ति की पहचान शादीपुर करारी निवासी देवनारायण सिंह के 26 वर्षीय पुत्र घनश्याम सिंह के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि घनश्याम सिंह अपने भाई के लिए दवाई खरीदने के लिए मनशेरपुर जा रहा था तभी रास्ते में ही उसके चचेरे भाई रूपक सिंह और कारी सिंह ने घेर लिया और उसके साथ पहले मारपीट भी किया फिर बाद में जब विरोध किया तो उसे गोली मार कर घायल कर दिया और फायरिंग करते हुए मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए.
वहीं, गोली लगने के बाद घनश्याम सिंह घायल होकर बेहोश होकर वहीं पर गिर गया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल व्यक्ति घनश्याम सिंह ने बताया कि 4 साल पहले जमीन विवाद में उसके भाई गुलाब सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या में मेरे चचेरे भाई रूपक सिंह एवं कारी सिंह मुख्य आरोपी थे. इसको लेकर बार-बार कारी सिंह और रूपक सिंह के द्वारा केस उठाने की धमकी दी जा रही थी और नहीं उठाने पर जान से मारने की भी धमकी उन दोनों के द्वारा दी जा रही थी.
इसको लेकर कई बार उसने बलिया थाना को भी सूचना दी थी और अपनी जान की सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी. फिलहाल इस घटना के बाद पूरे परिवार दहशत का माहौल में जी रहा है. बलिया थाना पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.