ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / news / बेगूसराय में बेरोजगारों की दहाड़, सीएम और पीएम के खिलाफ निकाली भड़ास

बेगूसराय में बेरोजगारों की दहाड़, सीएम और पीएम के खिलाफ निकाली भड़ास

07-Sep-2020 01:49 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेरोजगार युवाओं ने ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के बैनर तले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. सरकारी नौकरी की वैकेंसी नहीं आने और रेलवे के निजीकरण एवं बिजली बिल माफ करने को लेकर बेरोजगार युवाओं तथा ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस के पास विरोध प्रदर्शन किया. 


ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बेगूसराय के युवाओं और पूरे बिहार के युवाओं को राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा ठगने का काम किया गया है और बेरोजगार होकर अब युवा सड़कों पर घूम रहे हैं. 


साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के द्वारा लॉकडाउन की अवधि में जो बिजली बिल माफ करने का वादा किया था उसे भी सरकार के द्वारा अबतक पूरा नहीं किया गया और बदले में बढ़ोतरी ही कर दी गई. प्रदर्सह्नाक्रियों ने कहा कि वो सरकार से यह मांग करते हैं कि युवाओं को रोजगार दे और जो भी बिजली बिल हो उसे माफ करें.  अगर जल्द से जल्द सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो उनका आन्दोलन लगातार जारी रहेगा.