ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों की करतूत, विभिन्न थाना क्षेत्रों में सामने आया पिटाई का मामला

07-Feb-2021 01:44 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का कहर जारी है अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। बेगूसराय में कई जगहों पर पिटाई का मामला सामने आया है। इन घटनाओं से ही समझा जा सकता है कि सूबे में अपराधी कितने बेखौफ हो गए है। गेंहरपुर में एक चाचा ने भतीजे की रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वही एक युवक द्वारा केस किए जाने पर बदमाशों ने रॉड और लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। तीसरी घटना पटेल चौक के पास की है जहां घर में घुसकर अपराधियों ने महिला समेत बच्चे की इस कदर पिटाई कर दी कि वह अधमरा हो गया। वही लोहियानगर क्षेत्र के पनहास चौक के पास बाल कटवाने को लेकर दो ग्राहकों में भिड़त हो गयी जिसमें एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गयी। आइए पूरे मामले में विस्तार से जानने की कोशिश करते है। 

news image

पिटाई की पहली घटना 

बेगूसराय में आज पिटाई का कई मामला सामने आया है। सबसे पहले हम बात करते है वीरपुर थाना क्षेत्र के गेंहरपुर की जहां भूमि विवाद को लेकर एक चाचा ने अपने ही भतीजी की लोहे की रॉड से इस कदर पिटाई कर दी की वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। युवक की पहचान गेनहरपुर निवासी शंकर शर्मा के 22 वर्षीय बेटे राकेश शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राकेश घर का सामान लेने के लिए दुकान जा रहा था तभी इसी दौरान बैजनाथ शर्मा, दीपक कुमार और सचिन कुमार ने मिलकर लोहे के रॉड और लाठी डंडे से राकेश पर हमला बोल दिया। परिजनों ने बताया कि पिछले 2 महीने से एक कट्ठा जमीन का विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुआ लेकिन बैजनाथ शर्मा पंचायत के फैसले को मानने को तैयार नहीं थे। बैजनाथ शर्मा ने उस जमीन पर घर बनाना शुरू कर दिया जिसका विरोध किए जाने पर पिटाई की इस घटना को अंजाम दिया गया। घायल राकेश बीएससी का छात्र बताया जाता है। परिजनों ने इस घटना की सूचना वीरपुर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद थाने में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

news image

पिटाई की दूसरी घटना 

वही बेगूसराय में एक युवक को केस करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब बदमाशों ने लोहे की रॉड और लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज की है। घायल युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के करैइरत निवासी कार्तिक पासवान का बेटे शंभू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शंभू अपने भाई से मिलने बेगूसराय जा रहा था तभी उपेंद्र पावान नामक व्यक्ति ने केस उठाने की बात करते हुए मीरगंज के पास उसे घेर लिया। शंभू ने जब केस वापस लेने से मना कर दिया तब उसकी जमकर पिटाई कर दी गयी। पिटाई की घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 


news image

पिटाई की तीसरी घटना

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए घर में घुसकर एक महिला समेत बच्चे को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज स्थित पटेल चौक के पास की है। जहां 12 हजार कैश और मोबाइल की चोरी का आरोप जब पीड़िता ने आरोपी पर लगाया तब यह उसे नागवार गुजरा फिर क्या था आरोपी ने घर में घुसकर मां-बेटे की जमकर पिटाई कर दी और इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की। पीड़िता ने जब इसकी सूचना थाना को दी तब पुलिस ने सबसे पहले उन्हें इलाज कराने की सलाह दी। जब नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर सराय से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने मारपीट की घटना से अनभिज्ञता जताई।             


news image

पिटाई की चौथी घटना 

बेगूसराय में हैरान करने वाली घटना उस वक्त सामने आई जब सैलून में बाल कटवाने को लेकर दो ग्राहक आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के पनहास चौक की है। घायल युवक की पहचान वार्ड 26 निवासी अविनाश कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया कि सैलून में बाल कटवाने के लिए वह अपनी बारी का इंतजार कर रहा था तभी गांव का एक दबंग युवक प्रशांत कुमार सैलून में पहुंचा और पहले बाल कटवाने की बात की जब उसने इसका विरोध किया तो वो मारपीट पर उतारू हो गया। लोहिया नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि बाल कटवाने को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।