ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज

Home / news / बेगूसराय में अपराधियों ने स्टूडेंट को मारी गोली, ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग

बेगूसराय में अपराधियों ने स्टूडेंट को मारी गोली, ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग

12-Mar-2020 06:17 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दे शाम एक स्टूडेंट को गोली मार दी है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बेगूसराय जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां लोहियानगर के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण छात्र गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है, आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी  अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


जख्मी छात्र की पहचान पहचान पोखरिया के रहने वाले शिव शंकर पासवान के बेटे नीतीश कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि नीतीश कुमार आज घर से घूमने के लिए गया था. इस दौरान अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उसे 3 गोली मारी है. उसकी हालत नाजुक बताई  जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.