बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका
02-Jul-2020 10:11 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में कोरोना संकट के बीच बढ़ती आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. अपराधियों ने एक लड़के को गोली मार दी है. पुलिस इस बड़ी वारदात की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना इलाके की है. जहां देर रात गोदरगामा गांव में पैक्स भवन के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस घटना से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने से जख्मी व्यक्ति की पहचान गिरधारी सिंह के बेटे वरुण कुमार के रूप में की गई है. जिसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची मटिहानी थाना की टीम इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.