ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद

भागलपुर में अपराधियों का तांडव, सरेआम युवक को मारी गोली

27-Feb-2021 09:39 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. बेलगाम दुस्साहसी अपराधियों ने इस बार गोलाहू गांव में सिन्टू यादव नाम के एक शख्स को गोली मार दी है. वहीं इस दौरान सिंटू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सिंटू यादव को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मायागंज में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज जारी है.


घटना के संबंध में घायल सिंटू यादव की मां ने बताया कि जमीन विवाद के कारण उनके पुत्र को पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों ने गोली मार दी है. उन्होंने कहा कि उनकी जमीन पर जबरन अपराधियों ने कब्जा भी कर लिया है जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने गोलीबारी कर दी. वहीं दूसरी ओर घटना कि जानकारी मिलते ही मधुसूदनपुर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.


फिलहाल सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूरहैं. वहीं मधूसूदनपुर थाना क्षेत्र में इस सप्ताह दूसरी दफा बेलगाम अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. पिछले दिनों ही अपराधियों ने भीमकित्ता गांव में जदयू मीडिया सेल के संयोजक कुणाल रत्न के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी.