मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
25-May-2023 10:49 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARI: बेगूसराय में अलग अलग सड़क हादशे में दो युवक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वही तीन युवक गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना लाखो सहायक थाना क्षेत्र के NH- 31 पर बुधवार की रात की है। वहीं लाखो सहायक थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पिंक सिटी लाखो के समीप NH 31 पर तकरीबन 12 बजे डीजे लदा एक पिकअप डिवाइडर में टक्कर मार दिया। जिससे डीजे वाहन पर बैठे डीजे कर्मी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव निवासी रामप्रकाश मोची के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रुप में की हुई हैं। वही घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा शांतिनगर वार्ड नं 19 निवासी स्वर्गीय अरविंद सिंह के 21 वर्षीय पुत्र धर्म कुमार समेत इसके अन्य दो साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक सूजा शांतिनगर निवासी पूरन सिंह के पुत्र राजन कुमार की शादी के लिए बरात पार्टी के साथ डीजे वाहन बलिया सादपुर के लिए जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना पिंक सिटी के पास NH 31 पर घटी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
वही दूसरी घटना लाखों सहायक थाना अंतर्गत गंगा ग्लोबल स्कूल रमजानपुर के समीप तकरीबन 8:30 बजे रात्री में एक अनियंत्रित ट्रक बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे बाइक पर सवार एक युवक सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गया। घटना के बाद मृतक युवक के अन्य दो साथी बाइक लेकर फरार हो गया।
लाखो थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत्तक युवक की पहचान कर ली गई है। मृत्तक युवक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के बांक विशनपुर निवासी अमरजीत सिंह के 24 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वह अपने बहनोई धबौली गांव निवासी बंटी सिंह के यहां वर्षो से रह रहा था। वह अपने दो अन्य साथी के साथ बलिया से रमजानपुर धबौली लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से सड़क हादसे का शिकार हो गया । परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।