NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
09-Oct-2019 09:53 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. बेगूसराय में बढ़ता अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिले से जहां एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की बड़ी वारदात को दो बदमाशों ने अंजाम दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के डंडारी थाना इलाके की है. जहां एक 8 साल की बच्ची के साथ दो बदमाशों ने मिलकर हैवानियत की. मिली जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी दो दरिंदों ने उसके साथ गंदा काम किया. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई है.
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए एक आरोपी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस गिरफ्त आरोपी से उसके साथी के बारे में पूछताछ कर रही है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है. पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.